प्रयागराज से मेरठ के बीच गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अभी इंतजार करना होगा। प्रदेश सरकार की ओर से गुरुवार को पेश बजट में इसका प्रावधान नहीं किया गया है। हालांकि अफसरों का कहना है कि अनुपूरक बजट में इस परियोजना को शामिल किया जाएगा। कुंभ नगरी में 29 जनवरी को हुई कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक में गंगा एक्सप्रेस के निर्माण पर सहमति बनी थी।
इसके साथ बुंदेलखंड, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आदि योजनाओं को भी मंजूरी मिली थी। बजट में अन्य एक्सप्रेसवे के लिए राशि का प्रावधान किया गया है लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे इसमें शामिल नहीं है। इस बाबत अफसरों का कहना है कि कैबिनेट की बैठक से पहले ही बजट का मसौदा तैयार हो गया था।
इसकी वजह से गंगा एक्सप्रेस को उसमें शामिल नहीं किया जा सका। अनुपूरक बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाएगा। भारद्वाज आश्रम, श्रृंग्वेरपुर आदि स्थलों के सौदर्यीकरण की योजनाओं को भी बजट में शामिल किया गया है।