फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद में कोई नामांकन दाखिल नहीं

विज्ञापन
No nomination filed in Shyama Prasad
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीजी कॉलेज में छात्र परिषद चुनाव में नामांकन के लिए कोई विद्यार्थी आगे नहीं आया। कॉलेज की ओर से 17 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने की तिथि तय की गई थी। ऐसे में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण प्रकाश ने चुनाव के पूर्व में तय सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्र परिषद के चुनाव को लेकर 18 अक्तूबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा, जबकि नाम वापसी 21 अक्तूबर को होगी। 23 अक्तूबर को प्रात: 8.30 से 12.30 के बीच मतदान होगा। इसी क्रम में इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में 16 अक्तूबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
बृहस्पतिवार को नामांकन के खिलाफ आपत्ति मांगी गई थी। प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किसी नामांकन के खिलाफ आपत्ति नहीं आई। वहीं सीएमपी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को आपत्ति, नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निराकरण किया जाना था, वहां दो नामांकन के खिलाफ आपत्ति आई थी। आपत्ति कर्ता का नाम स्पष्ट नहीं होने के चलते कॉलेज प्रशासन ने आपत्ति खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें