फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हाईकोर्ट में आज भी रहेगा नो एडवर्स, नेटवर्क की समस्या पर प्रशासनिक कमेटी ने लिया निर्णय

Mon, 17 Apr 2023 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को भी नो एडवर्स (वादियों और प्रतिवादियों के खिलाप कोई आदेश नहीं होगा) रहेगा। नेटवर्क की समस्या की वजह से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन केप्रस्ताव पर हाईकोर्ट प्रशासनिक कमेटी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को भी नो एडवर्स (वादियों और प्रतिवादियों के खिलाप कोई आदेश नहीं होगा) रहेगा। नेटवर्क की समस्या की वजह से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन केप्रस्ताव पर हाईकोर्ट प्रशासनिक कमेटी ने यह निर्णय लिया है। नेटवर्क की समस्या की वजह से सोमवार को भी नो एडवर्स रहा।

अतीक अहमद और खालिद अजीम उर्फ अशरफ की मौत के बाद जिला प्रशासन ने प्रयागराज शहर की इंटरनेट सेवाएं बाधित कर रखी हैं। इस वजह से नेटवर्क सिस्टम बैठा हुआ है। अधिवक्ताओं को उनके केस के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है कि उनके कौन से मुकदमें सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं।

विज्ञापन


इस वजह से वे न तो उसकी तैयारी ही कर पा रहे हैं और न ही उन्हें यह पता है कि मुकदमें किस कोर्ट में सूचीबद्ध हैं। इन परेशानियों की वजह से बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर हाईकोर्ट प्रशासन ने नो एडवर्स रखने का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन केउपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को भी नो एडवर्स रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें