फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : अयोध्या जा रहे परिवार की इनोवा कार पेड़ से टकराई, अधेड़ की मौत, पत्नी, बहू समेत पांच घायल

Thu, 23 Jan 2025 04:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फाफामऊ (प्रयागराज)

सार

अयोध्या दर्शन करने जा रहे एक परिवार की कार रुदापुर गांव के सामने हाईवे पर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गृह स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी, बहू, बेटी और पोते घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या दर्शन करने जा रहे एक परिवार की कार रुदापुर गांव के सामने हाईवे पर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गृह स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी, बहू, बेटी और पोते घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मचा रहा। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


छतरपुर से अयोध्या जा रही इनोवा कार फाफामऊ क्षेत्र के रुदापुर गांव के सामने खड़ी ट्रक में भिड़ गई। उसमें सवार एक व्यक्ति कालिका प्रसाद गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी उषा गोस्वामी, बहू शिव गोस्वामी, बेटी रोशनी गोस्वामी, पोता पारस गोस्वामी एवं अभिमन्यु घायल हो गए। घायलों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कार पर सवार होकर पूरा परिवार अयोध्या दर्शन करने के लिए जा रहा था। फाफामऊ थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव के सामने कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें