फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : निवेदिता बनीं एयरपोर्ट अथॉरिटी बोर्ड की पहली महिला सदस्य, एसएमसी में 1987 बैच की रही हैं छात्र

Sun, 01 Feb 2026 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज की बेटी निवेदिता दुबे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के दूसरे सर्वोच्च पद सदस्य मानव संसाधन का कार्यभार संभाला है। वह एएआई के बोर्ड में शामिल होने वाली देश की पहली महिला सदस्य हैं।
विज्ञापन
निवेदिता दुबे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज की बेटी निवेदिता दुबे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के दूसरे सर्वोच्च पद सदस्य मानव संसाधन का कार्यभार संभाला है। वह एएआई के बोर्ड में शामिल होने वाली देश की पहली महिला सदस्य हैं। आर्मी सलेक्शन बोर्ड में मनोविज्ञानी रहे डीएन डोगरा की पुत्री निवेदिता ने प्रयागराज के सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल 1987 बैच की छात्रा रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने इविवि के मोनिरबा से शिक्षा प्राप्त की है। अलकापुरी कॉलोनी, अशोक नगर निवासी निवेदिता ने वर्ष 1995 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में कॅरिअर शुरू करने वाली निवेदिता ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बतौर एयरपोर्ट मैनेजर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पूर्वी क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल को विशेष रूप से याद किया जाता है, वहां उन्होंने पूर्वी भारत के हवाई अड्डों को घाटे से उबारकर लाभ की स्थिति में पहुंचाया। उनकी यह उपलब्धि न केवल प्रयागराज बल्कि देश की युवा महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक राजेश चावला ने निवेदिता को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें