फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू ने एनसीआर को दिलाई जीत

Sun, 26 Mar 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नीतू सिंह के बहमुखी खेल (30 रन एवं 4/12) की बदौलत नार्थ सेंट्रल रेलवे (एनसीआर) ने ईस्टर्न रेलवे को नौ विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में सेन्ट्रल रेलवे ने मोना मेश्राम के अर्धशतक (70) की मदद से नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे को 55 रन से हरा दिया। शनिवार से शुरू हुई अखिल भारतीय रेलवे महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने-अपने मैच जीतकर दोनों टीमों ने पूरे अंक जुटाए।
विज्ञापन


डीएसए मैदान पर टास जीतकर ईस्टर्न रेलवे  की टीम 40.2 ओवर में 87 रन (प्रियंका रॉय 27, परोमिता रॉय 23, नीतू सिंह 4/12, एकता बिस्ट 2/04, मृदुलता 2/13) पर सिमटी। जवाब में एनसीआर ने 29.4 ओवर में एक विकेट पर 88 रन (वी मोहिनी मिश्रा 34 नाबाद, नीतू सिंह 30, नीशू चौधरी 18, परोमिता राय 1/05) बना लिए।

गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर टास जीतकर सेंट्रल रेलवे ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन (मोना मेश्राम 70, वर्षा चौधरी 42, श्वेता जाधव 21, रेखा रानी वोरह 3/31, निरूपमा बोरा 2/25) बनाए। जवाब में नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की टीम 47.3 ओवर में 131 रन (जेनेवी पाण्डो 26, सपना चौधरी 15, मोनिका दास 13, शेरेल रोजारियो 3/25, रुचिता बुले 2/15, निधि बुले 2/23) पर ही सिमट गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएसए मैदान पर एनसीआर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव राय ने किया। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव शशि भूषण, डीएसओ सुनील गुप्ता, एडीएसओ एसके श्रीवास्तव और स्पोर्ट्स इंचार्ज मोहम्मद जहीरुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन


इलाहाबाद। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा। यहां पहली बार आयोजित इस प्रतियोगियों में सीनियर्स का प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा देने वाला रहा। 5000 मीटर रेस महिला : पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75 और 80 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: हरियाणा की मीना कुमारी, हिमाचल प्रदेश की शर्मिला शर्मा एवं उड़ीसा सुकुमारी, हरियाणा की चिंदर पाल कौर, छत्तीसगढ़ की संध्या सवाई, गुजरात की आशाबेन आर.गांधी, गुजरात की भारतीबेन जे.राठौर, आंध्र प्रदेश की सथाया वाठी, हरियाणा की बेडो देवी, आंध्र प्रदेश की जी.अनपूर्णमा और बलजित कौर गिल विजेता रहीं।
5000 मीटर रेस पुरुष: पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80 और 85 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: दिल्ली के सुनील कुमार, हरियाणा के राजेश गर्ग, आंध्र प्रदेश के वाई.राव, आंध्र प्रदेश के के.राजा शेखर बाबू, पंजाब के गुरदास सिंह, पंजाब के स्वर्ण सिंह, तेलंगाना के मधुसूदन राव, पंजाब के अजीत सिंह, दिल्ली के राम स्वरूप, पंजाब के एन. सिंह, हरियाणा के होरी लाल विजेता रहे।

400 मीटर पुरुष : 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85 और 90 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: मध्य प्रदेश के भूपिंद्र सिंह, हरियाणा के विकास, हरियाणा के बलदेव सिंह, गुजरात के अंगारी एफ., हरियाणा के लक्ष्मण सिंह, उत्तराखंड के सतीश चंद्र, हरियाणा के चंद्र प्रकाश, हरियाणा के शादी राम, पंजाब के गुरभजन सिंह, हरियाणा के धरम चंद्र, हरियाणा के राजबिर और तेलंगाना के एमवी रामचंद्र विजेता रहे।
400 मीटर महिला : 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 80वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: हरियाणा की यशवंती, हिमाचल प्रदेश की मनिषा तोमर, चंडीगढ़ की रजनी बाला, पंजाब की सुरिंद्र कौर, पंजाब की दविंद्र कौन, जम्मू एंड कश्मीर की कांता भुटियाल, पंजाब की जसविर कौन, मणिपुर की बाला देवी और गुजरात डॉ.भगवती विजेता रहीं।

शाट पुट पुरुष : शाट पुट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85 और 90 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: हरियाणा के मलखान शर्मा, पंजाब के लखविंदर सिंह, उत्तर प्रदेश के शैलेंद्र सिंह नेहरा, पंजाब के चहल, पश्चिम बंगाल के तपस दास, पंजाब के बलजित सिंह, आंध्र प्रदेश के आई., पंजाब के अवतार सिंह, हिमाचल प्रदेश के नाथ राम, राजस्थान के महेंद्र सिंह, पंजाब के इंद्र सिंह, तेलंगाना के टी.भवानी सिंह विजयी रहे।
शाट पुट महिला : शाट पुट प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75,  85 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: पंजाब की मंजित कौर, पंजाब की रीता रानी, तमिलनाडू की वीजे शांति मोले, पश्चिम बंगाल की शिबानी चौधरी, तेलंगाना की जी.राठनवेनी, पश्चिम बंगाल की बुलबुल रॉय, मणिपुर की बिनोदिनी देवी, मणिपुर की संजावबी देवी, मणिपुर की कुंजारानी देवी मणिपुर की एम.लीमा विजेता रहीं।

हाई जंप पुरुष : हाई जंप प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: हरियाणा के रोहताश, हरियाणा के दारा सिंह, पंजाब के गुलजिंदर सिंह, पंजाब के परमजीत सिंह संधू, गुजरात के दिलीप भाई, केरला के डॉ.पीएम एंटोनी, पंजाब के जागिर सिंह,उडीसा की ब्रुंदबन साहू, राजस्थान के भंवरी लाल, उत्तर प्रदेश के आरबी मिश्रा विजेता रहे।

110 मीटर हरडल्स  : प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 35, 40, 45 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: गुजरात के जीना, हरियाणा के राजेश लोहान, उत्तर प्रदेश के राजेश सिंह विजेता रहे।
100 मीटर हरडल्स  : प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 50, 55, 60, 65 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: पंजाब के प्रीतम दास, हरियाणा के धरमबीर सिंह, मणिपुर के मोतीलाल सिंह, मणिपुर अजय कुमार सिंह विजयी रहे।
100 मीटर हरडल्स  : प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 35 वर्ष आयु वर्ग में यशवंति विजेता रहीं।
80 मीटर हरडल्स  : प्रतियोगिता के पुरुष के 70, 75 और 80 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: पश्चिम बंगाल की तपन कुमार भट्टाचार्य, छत्तीसगढ़ के सरजू प्रसाद साहू और मोहन सिंह विजेता रहे।
80 मीटर हरडल्स  : प्रतियोगिता के महिला वर्ग के 40, 45, 50, 55, 60, 65, 75 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: पंजाब की कुलविंदर कौर, उत्तर प्रदेश की शीला कपूर, तेलंगाना की डी.भवानी, हिमाचल प्रदेश की कांता ठाकुर, गुजरात की सरस्वती राजपूत, मणिपुर की सुबदानी देवी और गुजरात की वासन आर.विजेता रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें