फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निश्चय एप से टीबी रोगियों की निगरानी

Mon, 25 Mar 2019 01:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
android mobile apps
विज्ञापन
 वर्ष 2025 तक टीबी (क्षय रोग) के खात्मे के लिए चलाई जा रही योजनाओं में हाईटेक मोबाइल एप निश्चय से भी टीबी रोगियों की निगरानी की जा रही है। सरकारी हों या निजी, सभी चिकित्सकों को इस एप से लिंक किया गया है। चिह्नित टीबी के मरीजों के संबंध में एप पर सूचनाएं अपलोड होते ही, उनकी निगरानी शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक क्षय रोग मुक्ति के लिए जागरूकता के साथ नि:शुल्क उपचार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। डोर टू डोर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी न केवल मरीजों की जांच करते हैं, बल्कि उनके इलाज की समुचित व्यवस्थाएं भी करते हैं। 

एएमए में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. चंद्र पाल ने बताया कि निश्चय एप क्षय रोगियों की निगरानी और उनके बारे में जानकारी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। टीबी रोगियों को इलाज करने वाले सभी चिकित्सकों की एप से जुड़ने के लिए अलग आईडी जनरेट की जाती है। डॉक्टर मरीजों के बारे में जानकारी अपटेड करने के लिए अपने लिए जारी यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन

डॉ. चंद्रपाल के मुताबिक जिले में टीबी रोगियों के लिए चलाई जा रही डीबीटी योजना के तहत 3485 लाभार्थी हैं। सभी के खाते लिंक हैं। उनके खाते में हर महीने दवा मद में 500 रुपये दिए जा रहे हैं। इसी तरह टीबी रोगी खोजो अभियान जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें