फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में निरंकारी मिशन ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए पांच करोड़

Mon, 13 Apr 2020 07:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
pm relief fund
विज्ञापन
मानव को मानव हो प्यारा एक दूजे का बने सहारा ...की भावना के साथ संत निरंकारी मिशन ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का अंशदान किया है। मिशन की ओर से चार राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा व महाराष्ट्र सरकार को भी 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन


मिशन की ओर से इस मुश्किल घड़ी में निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा के निर्देशन में पूर्ण रूप से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। जरूरतमंदों को राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। निरंकारी मिशन की सामाजिक संस्था संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर हर स्तर पर सहयोग की कोशिश की जा रही है।

निरंकारी मिशन प्रयागराज क्षेत्र के जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज, कौशाम्बी व भदोही की शाखाओं में निरंकारी मिशन के जवान जरूरतमंदों को राशन पहुंचा रहे हैं। प्रयागराज में 10हजार से अधिक गरीब परिवारों में राशन और जरूरत के सामानों को वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें