फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रही निराली,लोकनाथ  की कपड़ा फाड़ होली

Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
लोकनाथ की कपड़ा फाड़ होली सबसे निराली रही। माथे पर अबीर-गुलाल से शुरुआत के बाद रंगों की बारी आई तो होलियारों ने सबसे पहले एक दूसरे के चेहरे पोते। होली की मस्ती छाई तो शुरू हुआ कपड़ा फाड़ने का सिलसिला। फिर क्या एक दूसरे के कमर के ऊपर के कपड़े फाड़-फाड़ करके ऊपर केबल और तारों पर लटका दिए गए। बड़े-बड़े टैंकरों, ड्रमों से जमकर एक दूसरे पर रंग उड़ेला गया। रंगों की बारिश के लिए खास इंतजाम किए गए थे। पाइपों से रंगों की बौछार हुई तो अबीर-गुलाल भी उड़ाया गया। 
विज्ञापन

पहली बार रंग और अबीर का ऐसा संगम हुआ कि रंगों के बादल जैसा समां बंधा। भंग की तरंग में डूबे लोगों ने जमकर रंग खेला। रंगों की बौछार के बीच उत्साह से लबरेज होलियारों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़े, होली गीतों पर जमकर डांस किया और फिर गले मिलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। होली मिलन संघ के अध्यक्ष रवींद्र  पांडेय, दिनेश केसरवानी, ज्योति पुरवार, संतोष, शिवनंदन पांडेय, विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोकनाथ, भारती भवन, चौक के कारोबारियों ने मिलकर होली की मस्ती को कई गुना किया।

इलाहाबाद। कीडगंज, सदियापुर सहित शहर के कई मोहल्लों, बस्तियों में कीचड़ की होली भी खेली गई। लोगों ने एक-दूसरे को पानी और कीचड़ से सराबोर करके होली का आनंद लिया। जो भी सामने दिखा, उसे कीचड़ में लपेटने की कोशिश हुई। युवाओं, बच्चों के साथ महिलाएं भी अपनी टोलियों में मगन रहीं।
विज्ञापन


इलाहाबाद। जीरोरोड चौराहे पर बृहस्पतिवार को गजराज संग होली खेली गई। होली के रंग में रंगे गजराज ने सूंड से रंग बरसाकर लोगों को रंगों से सराबोर किया। कारोबारी नेता अमर वैश्य ‘मुन्ना भइया’ के संयोजन में गजराज की होली की शुरुआत विधिविधान से पूजन-अर्चन से हुई। गजराज को अबीर गुलाल लगाने के बाद लड्डू से बनी स्पेशल गुझिया, गुड़ , पापड़ खिलाया गया। फिर गजराज ने महावत सिंकदर के निर्देश पर सूंड में रंग भरा और सभी को भिगोया।

‘मोदी’,‘केजरीवाल’,‘कैटरीना, कन्हैया’ के नाम के दमकल रहे आकर्षण का केंद्र
इलाहाबाद। ढोल नगाड़े की थाप और फाग के बोलों के बीच दारागंज में रंगों वाले ‘दमकल युद्ध’ की धूम रही। मोदी और केजरीवाल के नाम के दमकलों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। पहले दिन हार-जीत का फैसला नहीं हो सका। दूसरे दिन होलियारों में जबरदस्त रंगयुद्ध हुआ। कभी मोदी तो कभी केजरीवाल दमकल ने बढ़त हासिल की। होली है रसिया, माधव को रंग लगाओ की गूंज रही।
 दो दिनी दमकल युद्ध के पहले दिन बुधवार को धकाधक चौराहे से प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मराज पांडेय की अगुवाई में दमकल योद्धा भगवान वेणी माधव मंदिर पहुंचे। पूजन अर्चन कर संगम को विश्वधरोहर का दर्जा और मंगलमय होली का आशीष मांगा गया।  माधव को अर्पित किए गए रंगों को ड्रमों में डाला गया।  दमकल युद्ध मोदी और अरविंद केजरीवाल के बीच शुरू हुआ। मोदी’ की अगुवाई में स्मृति ईरानी के नाम वाले टैंकरों और केजरीवाल की टीम में मुलायम, लालू यादव नाम की दमकलों ने मोर्चा संभाला।  कैटरीना कैफ और कन्हैया नाम के दमकलों ने भी रंग बरसाए। मंदिर के बाद धकाधक चौराहे पर दमकल युद्ध हुआ। बाबा भंडार ,धकाधक चौराहा रंग गया। टोली में तीर्थराज पांडेय, ध्रुवराज पांडेय, शंकर जी शर्मा, सुभाष वैश्य, भक्तराज पांडेय, दिनेश, पुष्पराज पांडेय, विशाल, कन्हैया शर्मा आदि शामिल हुए।
भगवान वेणी माधव  मंदिर से बृहस्पतिवार को ढोल मंजीरा की थाप पर भक्ति एवं होली गीत गाते हुए कीर्तन बारात निकली जो धकाधक चौराहा, बक्शी तिनमुहानी, नागवासुकि मंदिर,  महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा, तुलसीदास अखाड़ा होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। कीर्तन बारात में राम जी पचभइया, अरुण कुमार शुक्ला, श्रीराम बाजपेयी, विजय तिवारी , अभिषेक दुबे आदि शामिल रहे। 

दो दिनों तक शहर को रंगों से भिगोने के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को ठठेरी बाजार में रंग बरसेगा। अबीर गुलाल और ढोल, मंजीरा, नगाड़े की थाप पर रसिया, कबीर के बोलों पर धमाल मचाने की तैयारी पूरी है। परंपरानुसार ठठेरी बाजार नवयुवक संघ के सतीश कसेरा, अनिल कसेरा के मुताबिक रंग खेलने की तैयारी पूरी है। सुबह आठ बजे से रंग  शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें