फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नौ प्रजातियों से जिलेभर में लहलहाएगी धान की फसल

विज्ञापन
जिलाकृषि अधिकारी केके सिंह की फोटो।
विज्ञापन
धान की बोआई के लिए इस बार कृषि विभाग ने नौ प्रजातियां शामिल की हैं। इस वर्ष जिले में 1555.2 क्विंटल धान की बोआई का लक्ष्य रखा गया है। जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों में बीजों को को भिजवा गया है। प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) के माध्यम से किसानों को बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि इस साल जिले में धान की बोआई के लिए 1555.2 क्विंटल बीज का लक्ष्य रखा गया है। इसमें एमटीओ- 7029, शुआट्स-1, पंत-24, सीएसआर-76, सांभासब-1, नरेंद्र-2065, शुआट्स-5, एसयूआर-917, बीपी-5204, बीपी-1692 आदि प्रजाति को शामिल किया गया है। इसके साथ ही उड़द, अरहर, मूंग, तिल, बाजरा के बीज का भी उठान करा लिया गया है। धान बीज वितरण योजना में किसानों को 30-50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा।

बोआई के लिए बीज, लक्ष्य और प्रजाति के नाम-
बीज का नाम लक्ष्य क्विंटल में प्रजाति नाम
उड़द 81 बल्लभ
अरहर 186.13 आईपीए-203
मूंग 11 शिखा
तिल 16.91 गुजरात 6आरटी- 372
.......
पात्र किसानों को दी जाएगी मिनी किट

बीज वितरण योजना के तहत जिले के पात्र किसानों को बीज की मिनी किट निशुल्क दी जाएगी। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों का कृषक पंजीकरण होना अनिवार्य है। मिनी किट में बाजरा, उर्द, ज्वार, मूंग, अरहर, तिल, कोदो समेत अन्य बीज होंगे। जिसकी मात्रा तीन से चार किग्रा तक होगी।
विज्ञापन


..................
वर्जन
खरीफ में बीज का उठान करा लिया गया है। बोआई, अनुदानित बीज उपलब्धता को लेकर प्रभावित नहीं होगी। किसान विकासखंडों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से पीओएस के माध्यम से बीज ले सकते हैं। - केके सिंह जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें