फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर पर गिरा हाई वोल्टेज तार, शिकायत

Mon, 26 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहास। नगर पंचायत कोरांव के शहीद आर के तिवारी नगर मोहल्ले में वर्षों से बल्ली में बंधा 11 हजार वोल्टेज बिजली का तार सप्ताह भर पहले किसान के घर पर गिर गया। अरविंद तिवारी ने इसकी कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


अरविंद तिवारी ने बताया कि 2 वर्ष से 11 हजार वोल्टेज का तार घर की दीवार से सटा कर बल्ली में बांध कर जबरन खींच दिया गया है। इसको दूर कराने के लिए कई बार संपूर्ण समाधान दिवस तथा विभाग में बैठे अधिकारियों से कहा गया। लेकिन आज तक विभाग में बैठे अधिकारी देखने तक नहीं आए। वर्ष भर पूर्व तार टूट जाने से हमारी एक 70 हजार रुपये की भैंस करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले में एसडीओ कोरांव चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। दिखवाता हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें