फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के पांच सदस्यों समेत नौ मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
Nine positives including five members of a family - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
एक परिवार के पांच सदस्यों समेत नौ मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

मंझनपुर में छह नए केस मिलने से कंटेनमेंट जोन बने दो मोहल्ले, प्रशासन ने कराया सील
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में सोमवार को फिर नौ कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें मंझनपुर कस्बे के मिठाई कारोबारी परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोग शामिल हैं। इनके अलावा एक निजी टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी भी संक्त्रस्मित निकला है। प्रशासन ने संक्त्रस्मितों के आवासीय क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर बेवजह आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को जिले के अलग.अलग हिस्सों में करीब 489 संदिग्धों की एंटीजन किट से जांच कराई गई। इनमें से नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्त्रस्मितों में मंझनपुर कस्बे के मिठाई कारोबारी समेत परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। इसी कस्बे के दूसरे मोहल्ले का भी एक युवक पॉजिटिव निकला है। इसी तरह करारी कस्बे में किराए पर रहने वाला मिर्जापुर निवासी निजी टेलीकॉम कंपनी का एक कर्मचारी भी संक्त्रस्मित मिला है। सिराथू क्षेत्र में एक व दो संक्त्रस्मित अन्य इलाके में मिले हैं। सभी संक्त्रस्मितों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराने के साथ ही इनके संपर्क में आने वालों को लोगों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा 22 लोगों की ट्रूनेट जांच कराई गई। सभी निगेटिव निकले। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग.अलग कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 274 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। उधर एसडीएम सदर राजेश चंद्रा ने बताया कि मंझनपुर में मिठाई कारोबारी के आवासीय क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दो सौ मीटर का एरिया सील करा दिया गया है। जबकि एक संक्त्रस्मित वाले के मोहल्ले में सौ मीटर के क्षेत्र को सील कर बेवजह की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें