फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अलग-अलग पदों पर नौ उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Tue, 24 Mar 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन मेजा की नई कार्यकारिणी के चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार यादव और हरिशंकर मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए अब्दुल हक अंसारी और प्रभाशंकर श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया है। मंत्री पद के लिए संजय कुमार मिश्र ने पर्चा जमा किया है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के लिए रामकृष्ण और विजयेंद्र कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के लिए शैलेश कुमार यादव और सुशील कुमार ने पर्चा दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। मतदान की तिथि दस अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें