फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एयरपोर्ट पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग के बाद दूसरे दिन नौ विमानों की हुई आवाजाही

Thu, 09 Oct 2025 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरपोर्ट पर वायुसेना के फाइटर प्लेन की एहतियाती लैंडिंग के बाद अस्त-व्यस्त हुआ हवाई संचालन बुधवार को सामान्य हो गया। इस दौरान काफी संख्या में उन यात्रियों ने भी अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी जिनके विमान मंगलवार को निरस्त हो गए थे या डायवर्ट हो गए थे।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट पर वायुसेना के फाइटर प्लेन की एहतियाती लैंडिंग के बाद अस्त-व्यस्त हुआ हवाई संचालन बुधवार को सामान्य हो गया। इस दौरान काफी संख्या में उन यात्रियों ने भी अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी जिनके विमान मंगलवार को निरस्त हो गए थे या डायवर्ट हो गए थे। इस दौरान कुल नौ विमानों से 1487 यात्रियों की आवाजाही हुई।

विज्ञापन


बुधवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचे जौनपुर निवासी जवाहर शर्मा ने बताया कि सात अक्तूबर को वह अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी को लेकर एयरपोर्ट आए थे। बताया कि यहां आने के बाद बताया गया कि विमान आज निरस्त है। यह सुनते ही हमारी चिंता बढ़ गई। हालांकि बाद में विमानन कंपनी ने यात्रा बुधवार को समायोजित करने का विकल्प दिया। हम परेशान हुए मगर बाद में काउंटर से बुधवार की नई टिकट मिल गई।

बताया कि यहां आने के बाद आज सबसे पहले एयरपोर्ट कर्मियों से यही पूछा कि कहीं विमान निरस्त तो नहीं है। जब एयरपोर्ट कर्मियों ने कहा कि विमान जाएगा तब जाकर अपनी बीमार पत्नी को कार से उतारा। इसी तरह कौशाम्बी जिले के मंझनपुर निवासी मो. सलमान भी अपने भाई के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। कहा कि उन्हें भी मुंबई जाना था लेकिन विमान निरस्त होने की वजह से दिक्कत हुई।
विज्ञापन


हंडिया के अजय मिश्रा समेत कई अन्य यात्री बुधवार को एयरपोर्ट पहुंचे जिनकी मंगलवार को यात्रा निरस्त हो गई थी। राहत यह रही कि बुधवार को पूर्व निर्धारित सभी उड़ानों का आवागमन हुआ। दिल्ली जाने के लिए सांसद उज्ज्वल रमण सिंह भी पहुंचे। इस दौरान उनके प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि गनीमत है कि आज कोई विमान निरस्त नहीं हुआ।

752 यात्रियों का आगमन और 732 की हुई रवानगी

प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमान संचालन सामान्य होने के बाद बुधवार को कुल नौ विमानों की आवाजाही हुई। यहां चार विमान उतरे और पांच ने उड़ान भरी। यहां 752 यात्रियों का आगमन और 732 की रवानगी हुई। इसके पूर्व मंगलवार को विमान सेवा ठप होने की वजह से यहां तीन विमानों का आगमन और दो की रवानगी हुई थी। इस दौरान कुल 488 यात्रियों की आवाजाही हुई थी। मंगलवार को यहां रनवे ब्लॉक होने की वजह से दिल्ली और मुंबई से आ रहीं उड़ानें लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें