फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मालगाड़ी से टकराई नीलगाय, आधे घंटे ठप रहा वाराणसी–प्रयागराज रेल मार्ग

Fri, 19 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाराम और उग्रसेनपुर रेलवे स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार सुबह प्रयागराज की ओर जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से नीलगाय की मौत हो गई। घटना से वाराणसी-प्रयागराज रेल मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

टक्कर से नीलगाय इंजन में फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में इंजन का एयर पंप समेत कई तकनीकी उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद रेल यातायात तत्काल रोक दिया गया। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मियों ने ट्रैक से नीलगाय का शव हटाया और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जांच की।
काफी देर बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया, जिसके बाद रेल परिचालन बहाल हुआ। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय रहते स्थिति नियंत्रण में आ जाने से किसी बड़े नुकसान से बचाव हो सका। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें