फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 19 Dec 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अंतर्गत बुधवार शाम बाइक सवार एक युवक की भावापुर टोल प्लाजा के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना अंतर्गत सराय यादव गांव का रहने वाले सुरेश मौर्य का पुत्र प्रियांशु मौर्य (26) बुधवार शाम बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान प्रियांशु मौर्य सोरांव थाना अंतर्गत भावापुर स्थित टोल प्लाजा के निकट पहुंचा ही था कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों में चर्चा है कि प्रियांशु की मौत ठंड लगने के कारण हुई। उधर, सोरांव पुलिस के मुताबिक प्रियांशु मौर्य की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें