फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023 : कोई खड़ाऊं तो कोई तोप लेकर लड़ेगा चुनाव, महापौर और पार्षद के प्रतीक चिन्ह जारी

Wed, 12 Apr 2023 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नगर निकाय चुनाव में कोई उम्मीदवार खड़ाऊं लेकर वोट मांगेगा तो कोई तोप चलाएगा। उम्मीदवार स्कूटर, मोटर कार से लेकर हवाई जहाज भी चलाएंगे। निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में कोई उम्मीदवार खड़ाऊं लेकर वोट मांगेगा तो कोई तोप चलाएगा। उम्मीदवार स्कूटर, मोटर कार से लेकर हवाई जहाज भी चलाएंगे। निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं। महापौर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के 39 तथा पार्षद व नगर पंचायत सदस्य के लिए 42 चुनाव चिह्न जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकायों में अध्यक्ष तथा सदस्य पद के स्वतंत्र उम्मीदवारों के लिए 197 चुनाव चिह्न चिह्नित किए हैं। इन्हें संशोधित करते हुए महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए शंख, रिक्शा, जीप, रेल का इंजर, वायुयान समेत 39 चुनाव चिह्न चुने हैं। इसी तरह से पार्षद एवं नगर पंचायत सदस्य के मोटर साइकिल, कार समेत 42 प्रतीक तय किए हैं।

महापौर और अध्यक्ष प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह

महापौर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न- शटल, अनार, अलाव और आदमी, पानी का नल, ऊन का गोला, कंघा, टेबल लैम्प, गुल्ली-डंडा, छत का पंखा, फरसा, केला का पेड, चिड़िया का घोसला, गदा, जीप, पहिया, टेबल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल, भगौना, पानी की बोतल, स्कूल, बैग, हल, रेल का इंजन, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार, लट्टू, वायुयान, वृक्ष।

विज्ञापन

पार्षद और सभासदों के लिए जारी प्रतीक चिन्ह

पार्षद एवं नगर पंचायत सदस्य के लिए प्रतीक चिह्न - अनाज ओसाता किसान, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ाऊं, कलम और दवात, गमला, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकस, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला-चाबी, तोप, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, डमरू, धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, पेपर वेट, बिजली का बल्ब, पुल, पेंसिल, कुर्सी, फावड़ा, बैलगाड़ी, पेंचकस, भुट्टा, बंदूक, मोटर साइकिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें