शारदा सहायक नहर की सफाई का काम शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के दस हजार किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद जगी है। पानी के अभाव में गेहूं की बुआई और फसलें प्रभावित होने का संकट था। करनाईपुर, भवानापुर, धमौर, दोनैया और बादलपुर के किसान इस नहर पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अभिजीत कुमार वर्मा ने बताया कि 10 दिसंबर तक नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। सफाई के दौरान निकाली जा रही मिट्टी के कारण पीडब्ल्यूडी सड़क पर आवागमन बाधित है। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ रहा है। विभाग ने मौके पर सूचना बोर्ड लगाकर रास्ता डायवर्ट किए जाने की जानकारी दी है।