हरिसेनगंज- मऊआइमा नगर पंचायत के रैन बसेरा में लगे बिस्तर
सर्दी से बचाव के लिए मऊआइमा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रैन बसेरा बनकर तैयार हो गया है। इसमें रजाई, गद्दा, बेड सहित सर्दी से बचाव की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। रैन बसेरा में रात में रुकने वाले जरूरतमंदों, बेसहारा और बाहर से आने वाले लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी ने कहा कि सर्दी बढ़ रही है, कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सर्दी में रात न गुजारे, इसके लिए नगर पंचायत ने रैन बसेरा तैयार कराया है।