मार्च के अंत तक प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद
आयोग सूत्र के अनुसार जनवरी-फरवरी में साक्षात्कार होने की उम्मीद है। इसके बाद 15 दिनों के भीतर अंतिम परिणाम जारी होने की उम्मीद है। इस तरह से पीसीएस-2024 के तहत मार्च के अंत तक 947 पदों की चयन प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करने के साथ अभ्यर्थियों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां ली जा चुकी हैं। अभ्यर्थियों ने आठ से अधिक प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति दर्ज कराई हैं। आपत्तियों पर विशेषज्ञों से जवाब मांगे गए हैं। इनके निस्तारण के बाद नवंबर में ही प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
आयोग फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा कराने की तैयारी है। आयोग पर पीसीएस समेत अन्य भर्तियों को नियमित करने का दबाव है। ऐसे में 2026 में ही पीसीएस-2025 की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी करने के दावे किए जा रहे हैं। चूंकि पीसीएस-2025 के अंतर्गत भी 250 से अधिक पदों पर भर्ती की बात कही जा रही है। ऐसे में इन दोनों भर्तियों के माध्यम से 1200 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम तक पीसीएस-2025 में पद बढ़ने की उम्मीद
आयोग की ओर से पीसीएीस-2025 के अंतर्गत 200 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है हालांकि अभी इन पदों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आयोग के प्रावधान के तहत प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने तक अधियाचित सभी पद प्रक्रियागत भर्ती में शामिल कर लिए जाएंगे। यही कारण रहा कि पीसीएस-2024 में विज्ञापन के समय 220 पदों की घोषणा की गई थी लेकिन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक पदों की संख्या बढ़कर 947 हो गई। इसी तरह से पीसीएस-2025 में भी पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।