फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाद में होगा खानपान, सबसे पहले तो मतदान

Thu, 09 May 2019 01:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Aparajita
विज्ञापन
‘अमर उजाला अपराजिता’ तथा चुनाव आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को लोकसेवा आयोग के सामने स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में सबसे पहले और सर्वाधिक मतदान का नारा गूंजा। सभी को नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान हुई चित्रकला प्रतियोगिता के तहत वर्तिका सिंह, अनुष्का सिंह, यर्शवर्धन सिंह, शौर्य प्रताप,समर सक्सेना, शाश्वत त्रिपाठी, विनायक कुमार शर्मा, आद्या, शगुन तिवारी, आफरा, उन्नति त्रिपाठी, आन्या जायसवाल, आराध्या सिंह, विनायक अग्रवाल, राघव चुग, यशार्थ जायसवाल, परी, सोनाक्षी अग्रवाल, स्नेहा, अथर्व शुक्ला, तनिष धवन, अविका, जया राय, विजया राय आदि ने कल्पना के रंगों से कैनवास सजाया और मतदान का संदेश दिया।

वहीं अपार्टमेंट की सदस्यों सुभाषिनी शर्मा, आरजू राय, आसिमा सिंह, मीनाक्षी जायसवाल, अर्चना त्रिपाठी, अंकिता शुक्ला, सुनयना अग्रवाल, वर्तिका, तारिणी अग्रवाल ने हथेलियों पर मेहंदी रचाकर ‘सबसे पहले मतदान’ का संकल्प लिया। खंड शिक्षा अधिकारी अतुल दत्त तिवारी, एमपीवीएम की प्रिंसिपल सुष्मिता कानूनगो, विवेक शर्मा, सुशील तिवारी, अजीत राय, गिरिजेश शुक्ला,  संजीव जैन, शिव कुमार अग्रवाल ने शतप्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। मुहिम में मुकेश श्रीवास्तव, कमलाकांत तिवारी, अपर्णा बाजपेयी, वंदना श्रीवास्तव जुटी रहीं।
विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता और निर्वाचन आयोग की स्विप टीम की ओर से मतदाताओं में मतदान के लिए जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को दौलत हुसैन इंटर कॉलेज में चुनाव पाठशाला आयोजित की गई। इसके तहत वोट की ताकत के बारे में जानकारी दी गई। जुटे छात्रों, शिक्षकों ने रिकार्डतोड़ मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने अपराजिता के तहत नारी गरिमा के सम्मान के लिए शपथ भी दिलाई। चुनाव पाठशाला में स्विप टीम के उप नियंत्रक(सिविल डिफेंस) ओंकार शर्मा, रौनक गुप्ता, श्रद्धा सिन्हा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें