फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से संबंधित खबरें

विज्ञापन
News related to Uttar Pradesh Public Service Commission
विज्ञापन
डायट को मिले सामाजिक विज्ञान के 70 प्रवक्ता
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान-2 के रिक्त 70 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें 35 पद अनारक्षित, 19 पद ओबीसी, 15 पद एससी और एक पद एसटी श्रेणी के लिए आरक्षित है।
श्रेष्ठताक्रम में जारी की गई चयनितों की मुख्य सूची में कुलभूषण मौर्य ने टॉप किया है, जबकि बृजराज मौर्य मेरिट में दूसरे और उदेश कुमार तीसरे स्थान पर हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान के 70 पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार 10, 13 एवं 14 जनवरी को आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के आधार पर आयोग ने बृहस्पतिवार को अंतिम चयन परिणाम जारी किया। इसमें क्षैतिज आरक्षण श्रेणी के तहत भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए आरक्षित तीन पदों के सापेक्ष उपलब्ध एकमात्र अभ्यर्थी का चयन किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के दस पदों का रिजल्ट घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के तहत प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उपप्रधानाचार्य/प्राविधिक अधिकारी के 10 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इसके लिए साक्षात्कार 16 जनवरी को आयोजित किया गया था। इसमें 87 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और 68 अभ्यर्थी उपस्थिति रहे। प्रधानाचार्य के 10 पदों के लिए पूनम पाठक, गुंजन गुप्ता, हेमलता यादव, सुशोभित गंगवार, नितिन कुमार, मोहित तिवारी, प्राची द्विवेदी, राधिका त्रिपाठी, रवींद्र पटेल एवं चंदन कुमार चौरसिया को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी न मिलने से चिकित्साधिकारी के आधे पद खाली
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा योजना एवं श्रम चिकित्सा सेवाएं विभाग के तहत एलोपैथ चिकित्साधिकारी के छह पदों पर सीधी भर्ती के लिए 20 जनवरी को इंटरव्यू आयोजित किया गया था। अभ्यर्थी न मिलने के कारण आधे पद खाली रह गए और आयोग ने बृहस्पतिवार को तीन पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया। छह में चार पद ओबीसी एवं दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थे। इंटरव्यू में 36 अभ्यर्थियों को बुलाया गया और केवल तीन अभ्यर्थी उपस्थिति रहे। तीनों का चयन हो गया है। इनमें शादमा अनवार, विपिन कुमार एवं सिद्धार्थ वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें