फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से शिकायत दूर करने वाला इलाहाबाद बनेगा पहला शहर

Tue, 05 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद प्रदेश का पहला शहर बनने जा रहा है जहां लोग जन समस्याओं के संबंध में एप के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। नगर निगम शहरियों को वेब बेस, एसएमएस बेस और एनरॉयड बेस एप की सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत लोग घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। समस्या केसमाधान के बाद फोटो सहित शिकायकर्ता को अवगत भी कराया जाएगा। मई के अंत में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



सड़क, गली, नाला-नाली निर्माण, गंदगी, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत सहित नगर निगम से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ज्यादातर मौकों पर अफसरों से लिखित शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होता। ऐसे में अब लोगों को बिना नगर निगम आए और अफसरों के चक्कर लगाए समस्याओं के समाधान की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत शहरी इंटरनेट के जरिए नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर संबंधित विभाग की साइट खोलकर उसमें शिकायत लॉक कर सकेंगे।


नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद यह सेंट्रल सरवर में आ जाएगी। फिर उसे संबंधित अफसरों के पास भेजा जाएगा। शिकायत के निस्तारण का समय निर्धारित होगा। वैसे प्रयास त्वरित समाधान का होगा। बताया कि मई केअंत में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। संबंधित अधिकारी समस्याओं का निस्तारण कर फोटो के साथ शिकायतकर्ता को सूचना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें