फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43.5 डिग्री के साथ इलाहाबाद सबसे गर्म

Tue, 05 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ का महीना शुरू होते ही पारे ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को इलाहाबाद 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सूबे में सबसे गर्म रहा जबकि बांदा 43 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा स्थान पर रहा। इसके अलावा वाराणसी (एपी) में 42.7, झांसी में 42.7, हमीरपुर-आगरा में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



वहीं सुल्तानपुर, गाजीपुर, चुर्क, कानपुर शहर, इटावा, उरई, अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रिकार्ड हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों ने बताया कि पूरे प्रदेश में ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव चल रही हैं। जिनसे सूबे में अधिकतम पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हो रहा है। आने वाले दिनों में मौसम के तेवर और तीखे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें