फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज करेंट से मचा कोहराम, दो की गई जान

Fri, 17 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के कोरांव इलाके में बृहस्पतिवार रात बड़ोखर में 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर 440 वोल्टेज के तार पर गिरने से घरों में हाईवोल्टेज करेंट दौड़ गया। करेंट की चपेट में आने से एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। गांव में कोहराम मच गया। खबर पाकर कोरांव थाने की पुलिस वहां पहुंची और दोनों शव कब्जे में लिए।
विज्ञापन


बड़ोखर से ग्यारह हजार वोल्टेज का केबल गुजरा है। गांव के एक हिस्से में ट्रांसफार्मर लगा है जिससे 440 वोल्टेज का तार बल्लियों के सहारे ले जाया गया है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे 11 हजार वोल्ट का केबल टूटकर तार पर जा गिरा। इससे बड़ोखर के घरों में हाई वोल्टेज करेंट दौड गया। घरों में दर्जनों पंखे जल गए। बल्ब फूट गए। टेलीविजन फुंक गई। गांव में चीख-पुकार मच गई। स्विच ऑफ करने के चक्कर में एक दर्जन से ज्यादा लोग करेंट की चपेट में आकर झुलस गए।

 लवकुश (20) पुत्र संतलाल और सूर्यमणि (50) की करेंट ने जान ले ली। लवकुश अपने पिता का इकलौता पुत्र था। इसके अलावा लालमणि (30), उसकी बेटी नीलू (8), बब्बे (30) समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों को कोरांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। खबर पाकर कोरांव थाने से दरोगा उमेश कुमार भी पुलिस दल के साथ पहुंच गए। देर रात बिजली अफसर नहीं पहुंचे थे। लोगों में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी है क्योंकि हाई वोल्टेज तार कमजोर होने के कारण यह गंभीर हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें