फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में नवविवाहिता फंदे पर लटककर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुषमा पटेल (23) पुत्री लाल बहादुर निवासी प्रतापपुर की शादी नवंबर 2024 में विशेष पटेल पुत्र केशव चंद्र पटेल के साथ हुई थी। सोमवार सुबह घर वाले अपने-अपने काम के लिए निकल गए। घर के बाहर दादी खटिया पर लेटी थी। घर के बरामदे में लगे छत के चूल्हे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर सुषमा पटेल ने आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही सुषमा पटेल के परिजन रोते बिलखते हुए पहुंचे। मायके वालों ने ही बहरिया पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बहरिया महेश मिश्र पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतिका के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर पाकर पहुंचे मृतका के पिता लाल बहादुर व भाइयों ने ससुराली जनों पर सुषमा पटेल की हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें