इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय, महासचिव संतोष कुमार मिश्रा समेत सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय, महासचिव संतोष कुमार मिश्रा समेत सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली नहीं पहुंचे। इसके अलावा हाईकोर्ट के किसी भी न्यायाधीश ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। हाईकोर्ट बार के निवर्तमान अध्यक्ष भी कार्यक्रम में नहीं दिखे जो चर्चा का विषय बना रहा।