फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर वंदे भारत : कम दूरी पर भी ज्यादा किराया, प्रयागराज से कानपुर 195 किमी और वाराणसी 124 किमी दूर

Tue, 03 Nov 2026 04:21 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज

सार

सोमवार से अपने नियमित सफर पर शुरू हुई वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत (27421) सुविधाओं से ज्यादा अपने किराये के समीकरण को लेकर चर्चा में हैं। रेलवे के इस नए सफर में ‘दूरी का फेर और किराये का अंधेर’ कुछ ऐसा परवान चढ़ा है कि यात्री भी असमंजस में है।
विज्ञापन
स्लीपर वंदेभारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार से अपने नियमित सफर पर शुरू हुई वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत (27421) सुविधाओं से ज्यादा अपने किराये के समीकरण को लेकर चर्चा में हैं। रेलवे के इस नए सफर में ‘दूरी का फेर और किराये का अंधेर’ कुछ ऐसा परवान चढ़ा है कि यात्री भी असमंजस में है। रेलमार्ग से प्रयागराज से कानपुर 195 किमी और वाराणसी 124 किमी दूर है। बावजूद इसके स्लीपर वंदे भारत में दोनों ही शहरों के लिए जेब पर पड़ने वाला बोझ एक बराबर ही है। प्रयागराज से इन दोनों ही शहरों के लिए एसी-थ्री, एसी-टू और एसी-फर्स्ट का किराया क्रमशः 1010, 1305 और 1600 रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन


ठीक ऐसी ही स्थिति वाराणसी से भी देखने को मिलती है। जहां से प्रयागराज और कानपुर का एसी थ्री, एसी टू और एसी फर्स्ट का किराया क्रमशः 1010, 1305 और 1600 रुपये ही है। भौगोलिक रूप से देखा जाए तो वाराणसी से कानपुर की दूरी 319 किमी है जबकि प्रयागराज 124 किमी दूर है।

चेयरकार वंदे भारत में दूरी के हिसाब से किराया

वाराणसी से कानपुर की दूरी और प्रयागराज की दूरी का यह फासला स्लीपर और चेयरकार वंदे भारत के बीच बिल्कुल जुदा तस्वीर पेश करता है। चेयरकार वंदे भारत (22435) में गणित सटीक और दूरी के हिसाब से चलता है। इस ट्रेन में वाराणसी से कानपुर का चेयर कार का किराया 895 रुपये और वाराणसी से प्रयागराज के लिए चेयर कार का किराया 560 रुपये है।
विज्ञापन


चेयरकार वंदे भारत के इन किराये में कैटरिंग (खानपान) का शुल्क भी पहले से ही समाहित होता है, जबकि स्लीपर वंदे भारत में कैटरिंग का विकल्प ही शामिल नहीं है। लोग सोशल मीडिया से लेकर प्लेटफॉर्म तक इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि रेलवे का यह किराया किस फॉर्मूले पर तय हुआ है जहां कम दूरी और ज्यादा दूरी का फासला एक समान टिकट काउंटर पर आकर खत्म हो जाता है।

स्लीपर वंदे भारत में यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया योग्य दूरी 400 किमी निर्धारित की गई है। इसी वजह से वाराणसी से प्रयागराज एवं कानपुर का समान किराया दर्शाया जा रहा है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें