फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ शीघ्र, एरियर भी मिलेगा

विज्ञापन
Newly appointed teachers will get the benefit of seventh pay scale soon, arrears too
विज्ञापन
नवनियुक्त शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन
विज्ञापन

0 सातवें वेतनमान के तहत वेतन निर्धारण किए जाने का निर्देश, मिलेगा एरियर
0 विज्ञापन संख्या 46 एवं 37 के तहत नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों को फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 46 और विज्ञापन संख्या 37 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त शिक्षकों का वेतन बढ़ने जा रहे है। नियुक्ति के वक्त इनका वेतन निर्धारण छठवें वेतन आयोग के तहत कर दिया गया था, लेकिन जल्द ही इन्हें सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन का भुगतान किया जाएगा। शिक्षकों को एरियर भी मिलेगा।
विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1650 पर भर्ती की गई थी। इसका विज्ञापन सातवां वेतन आयोग लागू होने से पहले वर्ष 2014 में जारी किया गया था, जबकि भर्ती प्रक्रिया सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद पूरी हुई। विज्ञापन के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की आसन व्यवस्था छठवें वेतन आयोग के तहत वेतन बैंड 15600-39100, ग्रेड पे 6000 रुपये में की गई।
विज्ञापन

वहीं, सातवें वेतनमान की संस्तुतियों के आधार पर एक जनवरी 2016 से इस वेतनमान को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत रुपये 57700 में पुनरीक्षित कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 37 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त शिक्षकों को भी ऐसी ही परिस्थिति का सामना करना पड़ा। इस विषय की भर्ती प्रक्रिया भी कुछ माह पहले पूरी हुई है।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने सभी अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के सचिव, प्रबंधक एवं प्राधिकृत नियंत्रक को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि विज्ञापन संख्या 46 एवं 37 में चयनित ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी आसन व्यवस्था एक जनवरी 2016 या उसके बाद की गई है, उनके वेतन का भुगतान सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के आधार पर पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत रुपये 57700 के आधार पर किया जाए। ऐसे में शिक्षकों को एक जनवरी 2016 या उसके बाद नियुक्ति की तिथि से से एरियर भी मिलेगा।
विज्ञापन

निदेशालय ने मांगा दस साल पुराने कंप्यूटरों का हिसाब
प्रयागराज। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्य को कंप्यूटरीकृत करने के मद्देनजर वर्ष 2006 से 2008 के दौरान 187 कंप्यूटर खरीदे गए थे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अब इन कंप्यूटरों का हिसाब मांगा है। सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. बीएल शर्मा ने सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि अगर उनके महाविद्यालय को कंप्यूटर प्राप्त हुए है तो उनका क्या उपयोग किया जा रहा है। निदेशालय ने इस संबंध में 30 अक्तूबर तक आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें