फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे लैब टेक्नीशियन का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
New Yamuna Bridge Accident - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
घंटों हुई तलाश छतनाग घाट तक घूमी पुलिस
विज्ञापन

गोताखोरों संग जल पुलिस भी लगी रही तलाश में
प्रयागराज। नए यमुना पुल से यमुना नदी में गिरे लैब टेक्नीशियन का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने घंटोें तलाशी अभियान चलाया लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि बुधवार को एक बार फिर से उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

आगरा में लैब टेकभनीशियन के पद पर तैनात अभिषेक चौहान मंगलवार को नए पुल से यमुना नदी में गिर गया था। दोस्तों संग पुल पर घूमने पहुंचने के दौरान वह रेलिंग पर बैठ गया था जिसके बाद अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नदी में जा गिरा। बुधवार सुबह पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा। दो घंटे बाद जल पुलिस को भी बुलाया गया। अलग-अलग टीमें बनाकर पुलिस ने फाफामऊ व छतनाग घाट तक जाकर खोजबीन की। लेकिन अभिषेक का कुछ पता नहीं चला। शाम पांच बजे के करीब पुलिस ने तलाशी अभियान बंद कर दिया। तलाशी में जुटे पुलिसकर्मियों ने बताया कि बाढ़ के चलते पानी का बहाव काफी तेज है। साथ ही पानी भी काफी मटमैला है। जिससे युवक को तलाशने में काफी दिक्कतें हुईं। पुलिस ने जाल भी लगवाकर तलाशी ली लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। कीडगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक बार फिर नए सिरे से खोजबीन की जाएगी। उधर युवक के जार्जटाउन स्थित ससुराल में कोहराम मचा रहा। बता दें कि चार साल पहले उसकी शादी फतेहपुर बिछुआ में रहने वाले यातायात पुलिस के दीवान रविंद्र प्रसाद की बेटी से हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें