फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या में नया मोड़, परिजनों ने खुलासे पर उठाए सवाल

Sun, 18 Jul 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सरायइनायत पुलिस ने एक दिन पहले किया था खुलासा
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत के घरहरा चकिया में मासूम की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने खुलासे पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार विरोध किए जाने के चलते ही पुलिस परिवार से नाराज थी। इसीलिए बच्ची की मां का नाम अभियुक्त से जोडक़र दुराचार के मामलेे को दबाने की साजिश की गई। 
विज्ञापन


पिता की ओर से एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र भी अफसरों को सौंपा गया। जिसमें कई बिंदुओं पर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इसके तहत कहा गया कि घर से निकलते वक्त बच्ची ने स्कर्ट, अंडरवियर, लाल चप्पल पहने हुए थी और उसके हाथ में टॉर्च था। लेकिन शव पर केवल टीशर्ट ही मिला था और अन्य चीजें गायब थीं।

उसी दौरान दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चुप करा दिया।  पिता की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में जांच की मांग करते हुए यह  भी कहा गया कि परिवार किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। मामले में एसपी गंगापार धवल जायसवाल का कहना है कि पूरी तफ्तीश के बाद विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों, परिजनों व अभियुक्तों के बयान के आधार पर ही मामले का खुलासा किया गया। फिर भी परिवारवाले संतुष्ट नहीं हैं तो उनसे बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें