फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ठेकेदार  की खुदकुशी में नया मोड़, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 24 Mar 2022 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तेलियरगंज निवासी शिवपाल मौर्या का बेटा सत्याश्रय (35) ठेकेदारी करता था। करीब साल भर पहले उसकी शादी हुई थी, जिसके बाद वह कर्नलगंज स्थित बड़ी बगिया में किराये पर मकान लेकर पत्नी के साथ रहने लगा था।
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ी बगिया में ठेकेदार सत्याश्रय मौर्या की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। भाई दिव्यांश मौर्य ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। लेकिन पोस्टमार्टम में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है।

विज्ञापन




तेलियरगंज निवासी शिवपाल मौर्या का बेटा सत्याश्रय (35) ठेकेदारी करता था। करीब साल भर पहले उसकी शादी हुई थी, जिसके बाद वह कर्नलगंज स्थित बड़ी बगिया में किराये पर मकान लेकर पत्नी के साथ रहने लगा था। एक महीना पहले उसकी पत्नी सूरत स्थित मायके चली गई तब से वह अकेले ही रह रहा था। बुधवार को वह फांसी पर लटका मिला था।



बृहस्पतिवार को भाई की ओर से कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर हत्या का शक जताया गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि परिस्थितियों के मद्देनजर भाई ने हत्या का शक जताया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से दम घुटने की वजह से मौत की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें