विजय चौधरी ने किया था प्रेम विवाह
बताया जाता है कि विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने गांव की ही लड़की शिवानी पांडेय से प्रेम विवाह किया था। शिवानी के भाई ऋषि पांडेय ने इस मामले में बहन को भगा ले जाने का मुकदमा भी थाने में दर्ज कराया था। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार विजय चौधरी के खिलाफ थाने में कुल दो मुकदमे ही दर्ज हैं। पहला लड़की को भगा ले जाने का और दूसरा कोई एक मामला और भी दर्ज है। विजय का बड़ा भाई भी आपराधिक किस्म है। फिलहाल वह जेल में बंद है।
दो साल पहले हुई थी शादी
विजय ने गांव की ही शिवानी पांडेय से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी 2021 में हुई थी। बताया जाता है कि दोनों को अभी कोई संतान नहीं थी।