फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : 56 न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, हाईकोर्ट की गई अधिसूचना

Sat, 24 Oct 2026 01:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से प्रदेश के 56 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इनमें प्रयागराज से जुड़े दो महत्वपूर्ण बदलाव हैं।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से प्रदेश के 56 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इनमें प्रयागराज से जुड़े दो महत्वपूर्ण बदलाव हैं। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, प्रयागराज (उत्तर) के पीठासीन अधिकारी पार्वेंद्र कुमार शर्मा को औरैया परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बाराबंकी में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात रहे विनय कुमार सिंह-तृतीय को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, प्रयागराज (उत्तर) का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


परिवार न्यायालयों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरणों, वाणिज्यिक न्यायालयों और विशेष न्यायालयों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। कई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को परिवार न्यायालयों का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायालयों में भी अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें