फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Policy : सामूहिक विवाह में इस बार हर जोड़ी को मिलेगा एक लाख रुपये

Sat, 14 May 2022 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार की शाम प्रयागराज पहुंचे आयोग अध्यक्ष ने बताया कि इस बार शासन की ओर से विवाह की राशि बढ़ाई गई है। राशि बढ़ाने के बाद पहला सामूहिक विवाह प्रयागराज में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्ष में सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए ढेरों कार्य किए हैं।
विज्ञापन
डॉ. रामबाबू हरित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रयागराज में 27 मई को 825 जोड़ों का विवाह होगा। इस बार सभी जोड़ों को शासन की ओर से एक लाख रुपये दिए जाएंगे। शनिवार को यह बातें अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष डा. रामबाबू हरित ने संवाददाताओं से साझा की। 

विज्ञापन

शनिवार की शाम प्रयागराज पहुंचे आयोग अध्यक्ष ने बताया कि इस बार शासन की ओर से विवाह की राशि बढ़ाई गई है। राशि बढ़ाने के बाद पहला सामूहिक विवाह प्रयागराज में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्ष में सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए ढेरों कार्य किए हैं।

एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले मामलों में दो अरब 29 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिया गया। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पुरा छात्र रहे डा. रामबाबू  ने बताया कि वह तकरीबन 22 वर्ष बाद प्रयागराज आए हैं। यहां पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी  नाथ त्रिपाठी के आवास पर जाकर भी उन्होंने उनसे मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें