फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने संभाला कार्यभार, मातहतों के साथ की बैठक

Mon, 24 Jun 2024 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चंडीगढ़ के मूल निवासी गाबा 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पहले यह सीबीआई में भी तैनात रह चुके हैं। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद वह दूसरे पुलिस आयुक्त हैं।
विज्ञापन
नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने ग्रहण किया कार्यभार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागंतुक पुलिस कमिश्रनर तरुण गाबा ने सोमवार को प्रयागराज पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह प्रयागराज के दूसरे पुलिस आयुक्त हैं। पहले पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा का तबादला बरेली में एडीजी पद पर हो गया है। बरेली के आईजी रहे गाबा को प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ के मूल निवासी गाबा 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पहले यह सीबीआई में भी तैनात रह चुके हैं। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद वह दूसरे पुलिस आयुक्त हैं। तबादला आदेश जारी होने के तीसरे दिन सोमवार को गाबा ने कार्यभार ग्रहण कर अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। माना जा रहा है कि महाकुंभ 2025 के मद्देनजर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। गाबा योगी सरकार में गृह सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें