फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगी नई लैब

Thu, 30 Jul 2020 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए जल्द ही मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक नई लैब शुरू होगी। इसके लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अगस्त माह के अंत तक यहां फैब्रिकेटेड बीएसएल लैब स्थापित कर दी जाएगी। जांच के लिए कोबाल्ट मशीन चेन्नई से मंगाई गई है।  
विज्ञापन


वर्तमान में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 1,000 से अधिक जांचें हो रही हैं। लेकिन मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने यहां एक नई लैब स्थापित कर जांच की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। तीन दिन पहले एसआरएन चिकित्सालय का निरीक्षण करने आए मुख्य सचिव ने जानकारी दी थी कि प्रयागराज में कोरोना की जांच की क्षमता 3500 प्रतिदिन की जाएगी।

बुधवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शासन ने नई लैब स्थापित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। एक दिन में 3000 जांचें हो सकेंगी। इसके लिए चेन्नई से कोबाल्ट मशीन मंगाई गई है। यह पूरी तरह ऑटोमेटेड होगी, इससे जांच जल्दी हो सकेगी। यह लैब सेंट्रल गवर्नमेंट और स्टेट गवर्नमेंट संयुक्त रूप से मिलकर बना रही है।
विज्ञापन


लैब का स्ट्रक्चर फैब्रिकेटेड होगा। स्टेट गवर्नमेंट ने इसके लिए एक एजेंसी नामित कर दी है। एजेंसी बनी बनाई बीएसएल-3 लैब मेडिकल कॉलेज में लाकर स्थापित कर देगी। प्राचार्य ने बताया कि फैब्रिकेटेड लैब के लिए कालेज परिसर में बेस बनाया जाएगा। अगस्त के अंत तक लैब स्थापना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि सितंबर के पहले सप्ताह में जांच शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि नई लैब स्थापित होने के बाद यहां की जांच क्षमता चार हजार के करीब हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें