इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बीए और बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का पैटर्न पिछले सेमेस्टर की तरह ही रहेगा लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं के चयन में की गई एक छोटी सी गलती भी छात्रों पर भारी पड़ सकती है।
__________
उत्तर पुस्तिकाओं के लिए विशेष कलर-कोडिंग व्यवस्था
विश्वविद्यालय ने इस बार मेजर विषयों की परीक्षा के लिए कलर-कोडेड उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था की है। छात्रों को प्रश्न पत्र के प्रत्येक भाग के लिए केवल उसी रंग के स्टिकर/स्टैम्प वाली कॉपी का उपयोग करना होगा।
हरा स्टिकर: केवल पार्ट-I/पेपर-I के उत्तर लिखने के लिए।
लाल स्टिकर: केवल पार्ट-II/पेपर-II के उत्तर लिखने के लिए।
नीला स्टिकर: केवल पार्ट-III/पेपर-III के उत्तर लिखने के लिए।
नोटिस में यह साफ तौर पर कहा गया है कि यदि कोई छात्र गलत रंग की या गलत पेपर के लिए निर्धारित उत्तर पुस्तिका में जवाब लिखता है, तो उसका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, परीक्षा के दौरान किसी भी स्थिति में बी-कॉपी (अतिरिक्त शीट) प्रदान नहीं की जाएगी।
________
विषयवार अंक विभाजन (ग्रुप के अनुसार)
एकीकृत प्रश्न पत्र को अलग समूहों में बांटा गया है
ग्रुप ए (विज्ञान विषय): कुल 105 अंक।
ग्रुप बी (मानविकी एवं गणित): कुल 140 अंक।
ग्रुप सी , डी और ई इन समूहों के लिए अंक और समय का विभाजन उनके विशिष्ट विषयों के आधार पर अलग-अलग तय किया गया है।