फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद : शिक्षकों के लिए शुरू होगी नई समूह बीमा पॉलिसी, 500 रुपये प्रीमियम पर एक लाख का कवर

Sun, 25 Sep 2022 08:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के तहत कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में उपलब्ध कराई जाए। इसके तहत कर्मचारियों के नाम, पद, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, वेतन तिथि आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
Teacher - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए नई समूह बीमा पॉलिसी लागू होने जा रही है। इसके लिए परिषद के वित्त नियंत्रक ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों और वित्त एवं लेखाधिकारियों को पत्र जारी कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बारे में जरूरी सूचनाएं मांगी हैं। अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त परिषदीय शिक्षक और कर्मचारियों को सामूहिक बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा, लेकिन हर महीने उनके वेतन से 87 रुपये की कटौती हो रही है। शिक्षक लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। नई समूह बीमा पॉलिसी अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए लागू की जानी है।

विज्ञापन



वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के तहत कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में उपलब्ध कराई जाए। इसके तहत कर्मचारियों के नाम, पद, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, वेतन तिथि आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी भारतीय जीवन बीमा निगम को उपलब्ध कराई जाएगी।


भारतीय जीवन बीमा के एमजी मार्ग सिविल लाइंस प्रयागराज स्थित कार्यालय के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने 15 सितंबर को महानिदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर नई समूह बीमा पॉलिसी की जानकारी भेजी है। इसमें लगभग 500 रुपये प्रतिमाह प्रीमियम पर न्यूनतम एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा, जबकि अधिकतम बीमा राशि योजना के नियमानुसार निर्धारित की जाएगी। इस योजना में देय किस्त पर आयकर छूट का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें