फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव प्रवेशियों के स्वागत में सजी शाम

Wed, 07 Oct 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रयाग संगीत समिति में मंगलवार को ‘वेलकम फ्रेशर्स-2015’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति सचिव अरुण कुमार और कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण ने दीप जलाकर की। कृष्णा गुहा के निर्देशन में ‘मंगल गोओ ऐ री’, ‘रस बेगी बेगी आओ’, ‘गाओ चतुरंग कलियन संग’ को खूब पसंद किया गया। वर्षा मिश्रा के निर्देशन में कथक की बेहतरीन प्रस्तुति ‘डमरू पाड़ी त्रिशूल पाड़ी’, ‘हे राजन नमो नम:’, ‘कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे चरणों में बैठा के तार दे’ गीतों पर की गई।
विज्ञापन


अरुण गांगुली की देखरेख में सिंथसाइजर एवं गिटार प्रदर्शन, महेश्वर दयाल के निर्देशन में ‘प्यारे दर्शन दीजौ आज’, ‘प्यार दिन का उजाला नहीं है’, अर्चना दास के निर्देशन में ‘लक्ष्य न ओझल होने पाए’, ‘तेरी है जमीं तेरा आसमां’ सुगम संगीत को खूब सराहा गया। तबले पर तपन चक्रवर्ती और हारमोनियम पर विनय श्रीवास्तव ने संगत दी। कार्यक्रम का संचालन शाम्भवी शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें