फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की छात्रा की हत्या में नया मोड़ : फरार चल रहे आरोपी ने पकड़े जाने के बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 02 Mar 2022 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गिरफ्तार युवक मो. अफजल है जो घटनास्थल के ठीक बगल स्थित सादियाबाद मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मामले में मृतका के दोस्त और उसके दो साथियों को जेल भेजने के बाद जांच पड़ताल की जा रही थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में बेरहमी से मौत के घाट उतारी गई बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। कत्ल कर कुएं में फेंके जाने से पहले उसके साथ ही दो अन्य युवकों ने दरिंदगी की थी। यह वही दो युवक थे जिनकी आवाज सुनकर छात्रा का दोस्त घबरा गया था और उसे वहीं छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने इनमें से एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन




गिरफ्तार युवक मो. अफजल है जो घटनास्थल के ठीक बगल स्थित सादियाबाद मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मामले में मृतका के दोस्त और उसके दो साथियों को जेल भेजने के बाद जांच पड़ताल की जा रही थी। उन दो लोगों का पता लगाया जा रहा था, जिनका नाम मृतका के दोस्त ने अपने बयान में लिया था।

सर्विलांस के माध्यम से सामने आया था नाम
जांच पड़ताल के दौरान ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से अफजल व उसके साथी निसार का नाम सामने आया। ज्यादा जानकारी जुटाने पर पता चला कि दोनों अक्सर शाम को घटनास्थल के पास ही घूमते थे और वहां घूम रहे युवक-युवतियों को डरा धमकाकर शिकार बनाते थे। पुलिस का शक तब और गहरा गया जब दोनों घर छोड़कर फरार मिले।



इसके बाद से उनकी तलाश शुरू की गई तो अफजल की लोकेशन मुंबई में मिली। जिस पर सुरागराशी जारी रही। तीन दिन पहले सटीक सूचना पर उसे छिंवकी स्टेशन से तब उठा लिया गया, जब वह शहर आ रहा था। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घटना में संलिप्तिता कबूल ली। बताया कि घटना वाली रात न सिर्फ उसने व उसके दोस्त ने छात्रा से दुष्कर्म किया, बल्कि उसे कुएं में भी फेंकने वाले वही थे।

अचेत हालत में किया दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक, अफजल ने बताया कि अमन छात्रा से जबरदस्ती कर रहा था जिस पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर वह अपने साथी संग पहुंचा तो छात्रा अचेत पड़ी थी। इसके बाद उसने भी अपने दोस्त संग मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
 
 
इसके बाद छात्रा को कुएं में फेंककर भाग निकले। साथ ही शव मिलने के बाद पुलिस की गतिविधियां देखकर शहर छोड़कर चले गए। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि अफजल पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं कर चुका है। जिसमें पीड़ितों ने लोकलाज के भय के चलते शिकायत नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन

फजीहत से बचने को गुपचुप तरीके से भेजा जेल
इस मामले में खास बात यह रही कि पुलिस ने बेहद गुपचुप तरीके से आरोपी अफजल को जेल भेज दिया। इससे पहले उसे मीडिया के सामने भी नहीं लाया गया। सूत्रों का कहना है कि पूर्व में मामले के खुलासे को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। जिनका जवाब अफसरों के पास नहीं था। यही वजह थी कि पुलिस इस बार मामले में फजीहत नहीं कराना चाहती थी। यही वजह थी कि इतने गंभीर मामले में भी सामने आकर जानकारी देने की बजाय आरोपी को गुपचुप तरीके से जेल भेजकर मामले की इतिश्री कर ली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें