सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रशासन की ओर से छह पाठ्यक्रमों के नए कटऑफ जारी किए गए हैं। निर्धारित कटऑफ में आने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग मंगलवार को होगी।
बीएससी गणित में ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 177 अंक कटऑफ तय किया गया है। एससी व एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बीएससी बायोलॉजी में ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 227 अंक है जबकि एससी-एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
बीसीए में एससी वर्ग के 140 या अधिक अंक वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। बीकॉम में एससी व एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। बीए-एलएलबी में ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 415 व ओबीसी के लिए 382 अंक या अधिक कटऑफ निर्धारित किया गया है। बीसीए व एमसीए (डाटा साइंस) में एससी-एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है।
एडीसी में बीए, बीकॉम और बीएससी में प्रवेश आज से
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीयूईटी-यूजी में शामिल व इविवि के प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को मंगलवार को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
अभ्यर्थियों को पंजीकरण पत्र, सीयूईटी प्रवेश पत्र व अंकपत्र, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र, जाति व ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, टीसी, माइग्रेशन, चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पिता के आधार कार्ड, चार रंगीन फोटो और एबीसी आईडी की छायाप्रति के साथ आना होगा। बीए में नॉन-सीयूईटी के जरिये प्रवेश लेने के इच्छुक इंटर में 60 प्रतिशत से अधिक अंक वाले अभ्यर्थी भी प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
इविवि में चार यूजी पाठ्यक्रमों के कटऑफ जारी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने चार स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए हैं। बीसीए में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 420.18, ओबीसी का 373.85 और ईडब्ल्यूएस का 393.76 अंक है। इसमें बुधवार सुबह आठ बजे तक प्रवेश होंगे।
वहीं, बीबीए-एमबीए में ईडब्ल्यूएस के लिए 373, ओबीसी के लिए 420 और एससी के लिए 356 अंक कटऑफ रखा गया है। बीएफए में ओबीसी का कटऑफ 621.89, ईडब्ल्यूएस का 580.09 और एससी का 516.56 अंक है।
बीए-एलएलबी में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 550, ईडब्ल्यूएस 522, ओबीसी 510, एससी 459 और एसटी वर्ग का 361 अंक निर्धारित किया गया है।