रिंग रोड के समानांतर ही बनाया जाएगा रेल फ्लाई ओवर
प्रयागराज में बनाई जा रही रिंग रोड के समानांतर ही रेल फ्लाई ओवर का निर्माण प्रस्तावित है। यह रेल फ्लाई ओवर डेडीकेटेड फ्रेट काॅरीडोर, दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन को ऊपर से ही क्राॅस करेगा। सरस्वती हाईटेक के ऊपर से गुजरते हुए रेल फ्लाई ओवर गंगा नदी को पार करेगा। इसके लिए गंगा के ऊपर करीब डेढ़ से दो किमी लंबा पुल भी बनाया जाएगा। बाद में अंदावा होते हुए यह पुल कुंवाडीह और वहां से रामनाथपुर तक जाएगा। रामनाथपुर पर ही यह फ्लाई ओवर प्रयागराज रामबाग-वाराणसी रेलमार्ग से जुड़ेगा। कुंवाडीह पर भी एक रेलवे स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है।
रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों ही फ्लाई ओवर के निर्माण संबंधी कार्यों के सर्वेक्षण की मंजूरी दी है। इसी रेलमार्ग पर न्यू छिवकी और न्यू संगम स्टेशन के साथ गंगा पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है। -शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर।