हर दस में एक व्यक्ति को थायराइड
एमएलएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिक विभाग डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि थायरॉयड के हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म दो प्रकार हैं। हाइपोथायरायडिज्म में हार्मोन कम बनते हैं, जबकि हाइपरथायरायडिज्म में हार्मोन की अधिकता हो जाती है। गर्भावस्था से पहले थायरॉयड का स्तर सामान्य रखें। इटावा के डॉ. रविकांत श्रीवास्तव ने कहा डिजिटल विज्ञापन को लेकर एथिक्स कमेटी ने नए निर्देश जारी किए हैं। इनमें डॉक्टरों और अस्पतालों के ऑनलाइन प्रचार के लिए विज्ञापन की सामग्री पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मधुमेह के मरीज साल में एक बार कराएं आंखों की जांच
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक शरण ने कहा कि डायबिटीज के कारण आंखों के पर्दे (रेटिना) पर असर पड़ सकता है, जिससे धीरे-धीरे रोशनी कम होने लगती है। शुगर के मरीजों को साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए। अब नए इंजेक्शन उपलब्ध हैं, जिनका असर लंबे समय तक रहता है। पहले हर महीने लगने वाले इंजेक्शन अब दो से तीन महीने के अंतराल पर भी लगाए जा सकते हैं।