फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर से पूर्वकर्मी ने चुराई थी नेटवर्क कार्ड, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉवर से पूर्व कर्मचारी ने उड़ाया था नेटवर्क कार्ड, गिरफ्तार
विज्ञापन

शिवकुटी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्ड बरामद
प्रयागराज। शिवकुटी में रसूलाबाद स्थित मोबाइल टॉवर से दो नेटवर्क कार्ड चुराने वाला कंपनी का ही पूर्व कर्मचारी निकला। जिसे पुलिस ने 24 घंटे भीतर गिरफ्तार कर उसके पास से दोनों कार्ड बरामद कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रसूलाबाद में एटीसी कपंनी की ओर से मोबाइल टॉवर लगवाया गया है। कंपनी के टेकभनीशियन शैलेंद्र चौरसिया निवासी कर्नलगंज ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि 21 अक्तूबर की शाम पांच बजे के करीब वह टॉवर के पास पहुंचे तो पता चला कि 40-40 हजार कीमत के दो नेटवर्क कार्ड किसी ने चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को थाना प्रभारी पंकज भाष्कर गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी करने वाला व्यक्ति एनआरआईपीटी के पास मौजूद है, जिस पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दोनों नेटवर्क कार्ड भी बरामद कर लिए गए। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन पटेल निवासी मधवापुर कीडगंज बताया। साथ ही यह भी बताया कि वह पूर्व कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें