फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रयागराज मेला क्षेत्र में लगी आग से मुजफ्फरनगर के डीएम के भतीजे की मौत, टेंट में सो रहा था मानस

Fri, 16 Jan 2026 11:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मृतक की पहचान सराय इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक मानस मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा का भतीजा था।
विज्ञापन
मानस मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच के अन्नपूर्णा मार्ग स्थित एक टेंट में लगी आग से झुलसे एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सराय इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा के रूप में हुई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक मानस मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा का भतीजा था। गुरुवार रात माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच के अन्नपूर्णा मार्ग स्थित एक टेंट में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू गया। लेकिन इसी बीच टेंट में सो रहे सराय इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा भी आग की चपेट में आ गया। 

पुलिस की मदद से उसे एसआरएन पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज पांडेय ने बताया कि देर रात टेंट में आग लगी थी। आग की चपेट में आकर युवक 90 फीसदी झुलस गया। इलाज के दौरान मौत हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें