फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अयोध्या के जानकी रमण कुंज की तरफ से एसआरएन में मरीजों को बांटा गया आम, लगे जय श्रीराम के नारे

Fri, 11 Jul 2025 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

श्री जानकी रमण कुंज अयोध्या की ओर से 50 कैरेट आम की खेप एसआरएन अस्पताल में मरीजों में वितरित करने के लिए पहुंची है। आश्रम से जुड़े सेवादार मनीष गिरी और जफर ट्रक में आम लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल में मरीजों के लिए आयोध्या के आश्रम की ओर से भेजा गया आम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री जानकी रमण कुंज अयोध्या की ओर से 50 कैरेट आम की खेप एसआरएन अस्पताल में मरीजों में वितरित करने के लिए पहुंची है। आश्रम से जुड़े सेवादार मनीष गिरी और जफर ट्रक में आम लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। यह आम अयोध्या स्थित रामदास जी के आश्रम के हैं। आश्रम में 500 से अधिक आम के पेड़ हैं। इन पेड़ों के आमों को बाजार में न बेचकर कई वर्षों से गरीबों और मरीजों के साथ ही मंदिर पर दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले भक्तों को वितरित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


पहले इन आमों को लाखों रुपये में बेच दिया जाता था, लेकिन कुछ वर्षों से आम का वितरण श्री बड़े हनुमान मंदिर प्रयागराज, खाटू श्याम मंदिर, एसआरएन अस्पताल, झूंसी थाना, मेजा रेलवे स्टेशन और सूबेदारगंज स्टेशन पर किया जाता है। इस साल भी आम का वितरण शुरू हुआ। काशी, मथुराऔर अयोध्या में भी आम का वितरण किया जा रहा है। कुछ दिन पहले श्री बड़े हनुमानजी मंदिर पर भक्तों के बीच एक-एक किलो आम का वितरण किया गया था।

शुक्रवार को आश्रम की ट्रक आम लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची। अस्पताल के पुरानी बिल्डिंग स्थित हड्डी रोड विभाग के वार्ड और ट्रॉमा और सर्जिकल सहित कई वार्डों में फल को बांटा गया। इस मौके पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय, प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, डॉ. अमित सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें