फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गेहूं खरीद में लापरवाही, एसडीएम को साैंपा ज्ञापन

Fri, 08 May 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते किसान यूनियन के लोग
विज्ञापन
गेहूं खरीद में लापरवाही और अव्यवस्थाओं के मामले में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के कार्यकर्ताओं ने सरसेड़ी क्षेत्र के क्रय केंद्र पर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खटंगिया स्थित क्रय केंद्र पर जब किसान अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंचे तो वहां खरीद व्यवस्था नहीं थी। विरोध बढ़ने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल्दबाजी में केंद्र को चालू कराया, लेकिन वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

एसडीएम बारा डॉ़ गणेश कनाैजिया ने एएमओ कमलेश कुमार मौर्य को व्यवस्था में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि खरीद कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही कागजों में संचालित हो रहे केंद्रों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ऋषि पांडेय, रूपेंद्र यादव, दिनेश पटेल, राकेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें