फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट काउंसलिंग: दूसरे दिन 426 छात्रों का डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन

Mon, 09 Nov 2020 12:23 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
NEET 2020 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
प्रयागराज। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार से शुरू हुई नीट काउंसलिंग के दूसरे दिन तक 426 छात्र-छात्राओं ने अपना डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराया। वेरीफिकेशन नौ नवंबर तक चलेगा। उसके बाद छात्र-छात्राओं को सीट एलाट होगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के टेलीमेडिसिन सेंटर में पूरी की जा रही है। शनिवार को भी डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। काउंसिलिंग के प्रभारी डॉ. देवाशीष शर्मा ने बताया कि शनिवार तक 426 छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन पूरा कर लिया गया है। रविवार और सोमवार अभी दो दिन और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का काम होगा। इसके बाद सीट एलाट होगी। सीट एलाट होने का काम 11 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें