फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर वर्ग के हितों के लिए जारी रहेगी अपना दल की लड़ाई : आशीष सिंह पटेल

Mon, 09 Nov 2020 02:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अपना दल(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अर्जुनपुर में रविवार को अपना दल(एस) का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल ने संगठन का मजबूत बनाने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि लगातार बढ़ते जनाधार व जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष की बदौलत आज अपना दल(एस) देश की चौथी बड़ी पार्टी बन चुकी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी को बुलंदी तक पहुंचाने वाली अनुप्रिया पटेल की अगुवाई में अपना दल प्रदेश में कमजोर व असहाय वर्ग की लड़ाई व उनका समाज में बराबरी का अधिकार दिलाते हुए शासन की सभी योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रभावी भूमिका का निर्वहन करना होगा। उन्होंने सपा व बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों पार्टियां देश में जाति धर्म व नफरत की राजनीति करने में जुटी हैं। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के साथ अपना दल का गठबंधन इसलिए है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख दुनिया में बढ़ी है।

कार्यक्रम के संयोजक अपना दल बौद्धिक मंच के प्रदेश महासचिव दिनेश शुक्ला ने पार्टी के सिद्धांतों व गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक राज कुमार पाल ने कहा कि अनुप्रिया पटेल की अगुवाई में आज कमजोर वर्ग के लोगों को उसका अधिकार मिल रहा है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन शिवमर्ति पटेल व आभार प्रदर्शन पवन पटवा ने किया। कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल को सदर विधायक राजकुमार पाल व दिनेश शुक्ला ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश पटेल, विक्रम कौशल, सावंत सिंह पटेल, जीतलाल पटेल, वीएल पासी, शुभम कुमार, सुनील सिंह, डॉ. राजेंद्र पटेल, नीरज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें